फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीसीटीवी निगरानी में होगा बार चुनाव

Mon, 05 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। हाईकोर्ट के निर्देशन में अधिवक्ता संघ का निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिला जज सुनील कुमार ने प्रत्याशियों के साथ जिला न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में बैठक की। जिला जज ने अधिवक्ताओं को चुनावी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बार चुनाव पूरी तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। मतदान और मतगणना स्थल पर कोई भी वस्तु ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। 14 अक्तूबर को मतदान व 15 अक्तूबर को मतगणना कराने की तिथि तय की गई है। इस बार जिला न्यायालय व जिला प्रशासन के कर्मचारियों के जरिये चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
जिला जज ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होने की चेतावनी दी है। बैठक में शारदा प्रसाद मिश्र, सभाजीत सिंह, अखिलेश शुक्ल, हेमंत मिश्र, राजकुमार सिंह, सूर्यनाथ यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रोमेश पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें