सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सभागार में नवागत जिला जज सुनील कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बार अध्यक्ष व महासचिव व अन्य ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जिला जज ने कहा कि जज बनने के पहले हमने भी करीब 10 वर्ष तक वकालत की है।
अधिवक्ताओं के सामने क्या-क्या विसंगतियां आती हैं, उनका दर्द क्या है, मैं अच्छी तरह से समझता हूं। इस दौरान एडीजे संतोष कुमार, राकेश पांडेय, सीजेएम नवनीत सिंह व पूर्व बार अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष पांडेय, अशोक सिंह बिसेन, विजय पांडेय, पुष्पलता मौर्य, राजेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।