फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कबड्डी में बनमई व कटका खानपुर ने मारी बाजी

Thu, 14 Dec 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। विकासखंड क्षेत्र के रामरती इंटर कॉलेज कटका खानपुर में बुधवार को दौड़, कबड्डी व वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने अपना दम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में बनमई व जूनियर बालक वर्ग कटका खानपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन



बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में रामरती इंटर काॅलेज व सरस्वती शिशु मंदिर की टीम उपविजेता रही। वहीं वालीबॉल प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में इनायतपुर की टीम ने बाजी मारी। समापन कार्यक्रम में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में हुई।

जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रोहित यादव व बालिका वर्ग में अनामिका विजेता बने। सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक मौर्या ने बाजी मारी। इसमें ब्लॉक के सैकड़ों बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रियंका मौर्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ़ रामजीत, दीप नारायण वर्मा, सर्वेश कांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें