फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, मतगणना प्रशिक्षण में गए कर्मी

Fri, 03 Mar 2017 10:35 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से बैंकों का कामकाज बेटपरी हो गया है। हालत यह है कि बैंक में ताले लटक रहे हैं, जो बैंक शाखाएं खुली हैं, उनमें काम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के मतगणना प्रशिक्षण में जाने से शहर की कई बैंक शाखाओं में ताला लटकता मिला।
विज्ञापन


बैंक शाखा के बाहर चुनाव ड्यूटी के कारण बैंक का कार्य बाधित होने का बोर्ड लटक रहा था। कुछ शाखाओं में खाताधारकों की बैंक कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। शिवरात्रि के बाद से शुरू हुई खाताधारकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उस दौरान विभिन्न वजहों से पांच दिन तक बैंक बंद रहे। बुधवार को बैंक खुले तो खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बैंक कर्मियों ने जैसे-तैसे काम निपटाया लेकिन दो दिन बाद ही व्यवस्था फिर बेपटरी हो गई। जिले में 196 बैंक शाखाएं हैं। चुनाव के बाद बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की मतगणना में ड्यूटी लगा दी गई है। उन्हें मतगणना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्मचारी विहीन बैंकों में खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बैंकों के जरूरी कामकाज प्रभावित हैं। बैंक शाखाओं में चेकों के क्लीयरेंस, आरटीजीएस, एनईएफटी समेत अन्य काम पूरी तरह बाधित हैं। मेन ब्रांचों में पर्याप्त स्टाफ होने के कारण किसी तरह से काम चलाया जा रहा है, लेकिन अन्य शाखाओं में कर्मचारियों का टोटा है।

शुक्रवार को मतगणना के प्रशिक्षण के कारण शहर के पयागीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में ताला बंद रहा। बैंक में अकेले शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। पीएनबी पयागीपुर शाखा में भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहे। यहां पर कैश काउंटर, क्रेडिट काउंटर खाली रहे।

लोग अपना पैसा जमा करने व निकालने के लिए दिन भर शाखाओं के चक्कर लगाते रहे। दरियापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में भी ताला लटकता रहा। यहां पर कैशियर, क्लर्क व अन्य स्टाफ नहीं रहे। पूछने पर पता चला कि सभी मतगणना प्रशिक्षण में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें