फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों की हड़ताल, एटीएम खाली

Fri, 29 Jul 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बैंक ग्राहकों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों के निजीकरण समेत अन्य मामलों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल से शुक्रवार को बैंको में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान शाखाओं को बंद करके धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दिन भर कामकाज नहीं होने से अविभाजित जिले (अमेठी जिला बहाली के पहले की स्थिति) में करीब 58 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। हड़ताल से ग्राहकों को वापस होना पड़ा। शाम को अधिकांश एटीएम खाली होने से ग्राहकों को और भी परेशानी उठानी पड़ी।   

बैंकों के निजीकरण समेत अन्य मसलों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन  के बैनर तले शुक्रवार को सभी बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मियों  ने शाखाओं पर ताले लगाकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से तकरीबन  50 करोड़ रूपये का लेन-देन नहीं हो सका। इसकी वजह से ग्राहकों को काफी  परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले आयोजित बैंक कर्मियों की देश व्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहा।

सरकारी व प्राइवेट बैंक की सभी शाखाओं में सुबह से ही ताले लटकते रहे। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने  बैंकों के निजीकरण समेत अन्य मसलों को प्रमुखता से उठाया। जिला मुख्यालय पर  एसबीआई, सेंट्रल बैंक, बीओबी, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी, इंडियन ओवरसीज,  विजया, आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य शाखाओं पर पूरी तरह से कामकाज ठप रहा।  बैंकों में धन की जमा-निकासी नहीं हो सकी। चेकों की क्लीयरिंग का काम भी  नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें