फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल से 70 करोड़  का लेन-देन प्रभावित 

Tue, 22 Aug 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों के निजीकरण के विरोध समेत अन्य मसलों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मंगलवार को जिले 196 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मियों ने शाखाओं पर ताले लगाकर सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने बैंकों में आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग समेत अन्य मसले प्रमुखता से उठाए। हड़ताल के चलते तकरीबन 70 करोड़ रुपये का लेन-देन नहीं हो सका। बैंक कर्मियों की हड़ताल से खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मंगलवार को आयोजित बैंक कर्मियों की अखिल भारतीय हड़ताल का जिले में भी व्यापक असर देखने को मिला।  जनपद की सभी 196 सरकारी व प्राइवेट बैंक की सभी शाखाओं में सुबह से ही ताले लटके रहे। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, बैंक बोर्ड ब्यूरो को खत्म करने, खराब ऋणों की वसूली के लिए कड़े प्रावधान, मृतक आश्रितों को सरल प्रक्रिया के तहत नौकरी देने, बैंकों में आउटसोर्सिंग बंद करने, ग्रामीण बैंकों में पेंशन सहित सभी सुविधाओं को लागू करने समेत अन्य मसलों को प्रमुखता से उठाया।

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि बैंक कर्मियों की समस्याओं पर सरकार विचार नहीं कर रही है। लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं। जिला मुख्यालय पर एसबीआई, सेंट्रल बैंक, बीओबी, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, पीएनबी, इंडियन ओवरसीज बैंक, विजया बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य शाखाओं पर पूरी तरह से कामकाज ठप रहा। बैंकों में हड़ताल की वजह से धन की जमा-निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


चेकों की क्लीयरिंग का काम भी नहीं हो सका। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकांश बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक अधिकारियों की मानें तो मंगलवार की हड़ताल के चलते जिले में करीब 70 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा। बस स्टेशन के निकट स्थित एसबीआई की शाखा पर  प्रदर्शन करने वालों में अरुण कुमार सिंह, सुनील मिश्र, संजीव सिंह, आरसी शुक्ल, डीडी तिवारी, टीएन बरनवाल, शिवकरन द्विवेदी, सुभाष टंडन, अशोक शुक्ला, एसपी त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, सुरेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र पांडेय, सुयश निगम समेत कई बैंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें