फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी से एटीएम हुए खाली

Fri, 15 Apr 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो दिनों के सरकारी अवकाश के चलते बैंक शाखाएं भी बंद रहीं, जिससे लोगों को धन की निकासी के लिए एटीएम के चक्कर लगाने पड़े। शहर के अधिकतर एटीएम पहले से ही कैशलेस  हो गए थे। सीमित रूप से संचालित एटीएम पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती व शुक्रवार को चैत्र राम नवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। दो दिनों तक लगातार सरकारी व अन्य गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहे। बैंकों में भी पर्व को लेकर दो दिनों तक अवकाश रहा।

बैंकों में अवकाश होने से दूसरे दिन शुक्रवार को ग्राहकों की भारी भीड़ धन की निकासी के लिए एटीएम पर दिखाई पड़ी। एटीएम पर कैश लेने के लिए काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार  करते रहे। शहर के रोडवेज स्थित स्टेट बैंक के एटीएम का शटर सुबह से ही बंद था। यही हाल अन्य एटीएम का भी रहा। इसी बीच कई एटीएम कैशविहीन हो गए जिससे लोगों को धन निकासी के लिए भटकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें