विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंगाराम का पुरवा मजरे सरेठी निवासी दिनेश कुमार (57) बल्दीराय क्षेत्र के देहलीबाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक थे। रोजाना की तरह दिनेश शनिवार सुबह बाइक से ड्यूटी करने के लिए देहलीबाजार आ रहे थे।
रास्ते में मसौधा चीनी मिल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर बैंक कर्मियों ने शोक जताया है। (संवाद)