फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उल्लास

Mon, 12 Sep 2016 10:42 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सुबह अदा की जाएगी नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकरीद के त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उल्लास है। सोमवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईदगाह व मस्जिदों में साफ-सफाई का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी की। शहरी व ग्रामीणांचल के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि मंगलवार को बकरीद की नमाज व गणेश प्रतिमा के विसर्जन में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन



जिले में बकरीद की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में ईद-उल-अजहा को लेकर रौनक है। मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद का पर्व मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाएंगे। बकरीद की नमाज अदा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने ईदगाह व मस्जिदों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। सोमवार को सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। बाजार में त्यौहार को लेकर कपड़े व सेंवई की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।

महिला व पुरुषों ने भी कपड़े की दुकानों पर मनपसंद के कपड़ों की खरीदारी की। शहर से सटे पांचोपीरन मंडी में लोगों ने बकरे भी खरीदे। शहर व ग्रामीणांचल के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम हैं। संवेदनशील क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों में पुलिस व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रीय दुर्गा माता पूजा समिति के संरक्षक राधेरमण मिश्र वैद्य ने बताया कि मंगलवार को बकरीद की नमाज अदा होने के बाद गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभायात्रा निकाली जाएगी।  
विज्ञापन



ईदगाह व मस्जिदों में हुई साफ-सफाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बकरीद के त्यौहार को लेकर ईदगाह समेत शहर की सभी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। विद्युत पोलों पर प्रकाश के भी इंतजाम कर दिए गए हैं। मंगलवार को सुबह ईदगाह व मस्जिदों के पास पानी के टैंकर खड़े हो जाएंगे। बताया कि सोमवार देर शाम तक साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें