फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जमानत पर सुनवाई 3 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दहेज हत्या के एक मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी सास की जमानत अर्जी सोमवार को जिला जज कोर्ट में दाखिल की गई। प्रभारी जिला जज इंतेखाब आलम ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है। उन्होंने पुलिस को सुनवाई तिथि पर केस डायरी व अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन



लंभुआ थाने के दहेव गोपालपट्टी गांव निवासी राहुल का विवाह जनवरी 2022 में रमईपुर नेवादा गांव के नंदलाल की बहन प्रियंका के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये नकदी न देने पर प्रियंका को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते 17 मार्च 2023 को उसे मार दिया गया। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति राहुल, देवर पंकज, सास राजपत्ती व ननद आरती के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें