फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो ओवरलोड ट्रकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना

Mon, 31 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। स्थानीय कस्बे में गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रक, खोदी जा रही नाली में फंस गया। उसे निकालने पहुंचे दूसरे ट्रक से पूरे इलाके में जाम लग गया। दोनों ट्रकों में लगी नंबर प्लेट पर संशय होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों को दी। मौके पर पहुंचे एआरटीओ ने दोनों ट्रकों पर ओवरलोडिंग मिलने पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगा कर दोनों ट्रकों को सीज कर मोतिगरपुर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन



सोमवार सुबह मोतिगरपुर कस्बे में निर्माणाधीन नाली में फंस जाने से दो ट्रकों के बीच रास्ते में खड़े हो जाने से जाम लग गया। दोनों ट्रकों पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध नजर आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एआरटीओ व स्थानीय पुलिस को दी। मोतिगरपुर कस्बे में पहुंचे एआरटीओ को दोनों ट्रक चालक वाहन का कोई कागज नहीं दिखा सके। उनके ट्रक भी ओवरलोड मिले। एआरटीओ नंदकिशोर ने बताया कि दोनों ट्रकों पर पासिंग से 20-20 टन अधिक गिट्टी लदी थी। इन पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें