फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व प्रमुख के पिता पर हमले के आरोपी की जमानत पर सुनवाई टली

Fri, 25 Oct 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार के पूर्व ब्लॉक वीरभद्र सिंह के पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष की ओर से मौका लेेने के कारण सुनवाई टल गई। प्रभारी जिला जज-एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


कुड़वार थाने के उतमानपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरभद्र सिंह के पिता श्याम सुंदर सिंह उर्फ लहूरी सिंह पर बीते 11 अगस्त को चार पहिया वाहन पर सवार असलहाधारियों ने जानलेवा हमला किया था। लहूरी सिंह ने कुड़वार थाने के भंडरा गांव निवासी अभय सिंह, नीरसहिया गांव के राजवंत सिंह और भगवानपुर गांव निवासी चंद्रभान शर्मा व हरिश्चंद्र शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें