फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रतिष्ठानों पर हिंदू देवी-देवताओं नाम लिखकर कर रहे गुमराह

Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर दूसरे समुदाय की ओर से अपने प्रतिष्ठानों का नाम रखकर लोगों को गुमराह किए जाने पर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अपर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवर की सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे विहिप के अनुसांगिक संगठन बजरंग दल के विभाग संयोजक गौरव पांडेय ने कहा कि दूसरे समुदायों की ओर अपने प्रतिष्ठानों पर हिंदू देवी-देवताओं का नाम लिखवाकर हिंदुओं को गुमराह किया जा रहा है। इस कार्य से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए 15 दिन में कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सत्यम सिंह, शिवम सिंह, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें