फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमन हत्याकांड में महिला आरोपी की जमानत मंजूर

Tue, 20 Jan 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमन यादव अपहरण व हत्याकांड में सोमवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में नामजद महिला आरोपी रेनू यादव की जमानत अर्जी पर बहस हुई। अदालत ने अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश कागजात में महिला आरोपी की सक्रिय भूमिका नहीं मिलने व कोई आपराधिक इतिहास नहीं दिखने की वजह से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी जमानत अर्जी मंजूर करते उसे जमानत व मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

चांदा थाने के साढापुर गांव निवासी वादी संदीप यादव ने गत छह दिसंबर की घटना बताते हुए अपने चचेरे भाई अमन यादव के अपहरण व हत्या के संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने स्थानीय थाने के नरैनी सफीपुर निवासी आरोपी मयंक यादव, अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव, अजय गुप्ता, दीपक यादव, शिवम यादव व नरहरपुर लंभुआ निवासी आरोपी समर यादव व स्थानीय थाने के राजेपुर निवासी आरोपी दुर्गेश यादव व रेनू को नामजद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने बयान में आरोपी रेनू यादव की संलिप्तता नहीं बताई है। पुलिस भी कोई ठोस साक्ष्य नहीं पेश कर पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें