फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 29 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में जेल गए आरोपी अलाउद्दीन की जमानत अर्जी पर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के निहालपुर निवासी जान मोहम्मद ने बीते 10 अगस्त की घटना बताते हुए गांव के अलाउद्दीन के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ मामूली कहासुनी पर वादी के बेटे जहीर पर बांके से जानलेवा हमला करने का आरोप है।
इस हमले में आई चोटों की वजह से जहीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जिला जज की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें