फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदला गेट, अब सिग्नल से मिलेगी ट्रेन आने की सूचना

Tue, 11 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर लगा तकनीकी गेट। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर हनुमानगंज-पखरौली मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पुराना ईएलबी गेट हटाकर नया तकनीकी रूप से उन्नत गेट लगाया गया। नए गेट को ट्रैक से मानक के अनुरूप जोड़ा गया है। जिसमें सिग्नल प्रणाली लगाई गई है, जो ट्रेन आने की सूचना लोगों को देगी।
विज्ञापन

पखरौली स्टेशन के टेक्नीशियन हृदय राम यादव ने बताया कि नई व्यवस्था से क्रॉसिंग पर हादसों की आशंका कम होगी। किसी दुर्घटना की स्थिति में सिग्नल और घटना के समय की जानकारी भी रेल विभाग को तत्काल मिल सकेगी, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सकेगी। नया गेट मंगलवार को चालू हो गया। स्टेशन क्षेत्र के अन्य फाटकों को भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें