सुल्तानपुर। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही गोकरननाथ शुक्ल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार का मैच बाबू केएन सिंह क्रिकेट अकादमी व वेस्ट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें बाबू केएन सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम विजेता रही। प्रतिभागियों को आयोजन कमेटी ने पुरस्कृत किया।
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार का मैच बाबू केएन सिंह क्रिकेट अकादमी व वेस्ट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबू केएन सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 363 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
जवाबी बल्लेबाजी में उतरी वेस्ट क्रिकेट अकादमी की टीम 56 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह से बाबू केएन सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ियों ने 307 रनों से जीत दर्ज कराई।
अंपायर की भूमिका मनोज धुरिया व नागेंद्र सिंह ने निभाई। इस मौके पर दिलशाद अहमद, वेद प्रकाश उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी व अन्य कई लोग मौजूद रहे।