फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अयोध्या, आजमगढ़ व कादीपुर कोतवाली ने जीते मैच

Wed, 07 Jan 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर मैदान में क्रिकेट खेलते ​​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कादीपुर(सुल्तानपुर)। जूनियर हाईस्कूल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अयोध्या, आजमगढ़ व कादीपुर की टीम विजेता रही। नौ दिवसीय इस प्रतियोगिता के सातवें दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच झांसी और अयोध्या के बीच खेला गया, जिसमें झांसी के कप्तान सगीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में अयोध्या की टीम ने कप्तान सूर्यांश के नेतृत्व में 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। टीम ने चार विकेट खोकर 90 रन बनाए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
वहीं, दूसरा मैच आजमगढ़ व मुंबई के बीच हुआ। आजमगढ़ ने मुंबई को 57 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। आजमगढ़ टीम के कप्तान समीर ने टॉस जीत जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 12 ओवर में 136 रन बनाए। राघवेंद्र ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान पिंटू यादव की अगुवाई वाली मुंबई की टीम आजमगढ़ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 10.3 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आजमगढ़ ने यह मैच 57 रनों से जीत लिया। तीसरा मैच अधिवक्ता संघ कादीपुर व कोतवाली कादीपुर टीम के बीच आठ ओवर का हुआ।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की टीम के कप्तान प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोतवाली कादीपुर टीम के कप्तान दुर्गा प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में शिव बाबू के 25 रनों के मदद से पांच ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आठवें दिन बुधवार को पहला मैच नेपाल व लखीमपुर खीरी के बीच होगा,जबकि दूसरा मैच मुंगरा बादशाहपुर व लखनऊ के बीच खेला जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, आयोजक धीरज मिश्र, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कुंवर प्रभुराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें