दूबेपुर से जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका। स्रोत-विभाग
दूबेपुर। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को दूबेपुर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने बच्चों को संतुलित आहार देने के लिए रैली निकाली। हाथ में तख्तियां लेकर कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने लोगों को जागरूक किया। ब्लॉक मुख्यालय में पोषण जागरूकता रैली को खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी दयाराम के नेतृत्व में निकली रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए फिर ब्लॉक में आकर समाप्त हुई। जिसमें लोगों को बच्चों को कुपोषण व महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए संतुलित आहार देने की अपील की। रैली के जरिये पोषक तत्वों के बारे में बताया। इसमें मुख्य सेविकाएं भी शामिल रहीं।