फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धनतेरस से पहले ऑटोमोबाइल बाजार में बूम, शोरूम पर उमड़ रहे ग्राहक

Mon, 02 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 गाड़िया पसंद करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनतेरस और दिवाली से पहले ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। दोपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। कंपनियों की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कैश डिस्काउंट, सोने-चांदी के सिक्के और आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। शुभ दिनों पर वाहन खरीदने की परंपरा के बीच इस बार सामान्य दिनों में भी बुकिंग का सिलसिला तेज है। हीरो, रॉयल एनफील्ड और टीवीएस के शोरूम पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों को त्योहारी बिक्री में उछाल की उम्मीद है।
विज्ञापन


महावीर हीरो पर कैश डिस्काउंट और उपहारों की भरमार

पयागीपुर के निकट स्थित महावीर हीरो शोरूम पर त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग शुभ दिनों का इंतजार किए बिना सामान्य दिनों में वाहन खरीदने और बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। 125 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को लेकर पूछताछ बढ़ी है। शोरूम के मालिक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि ‘हीरोत्सव सेल्स कार्निवल’ के तहत अलग-अलग मॉडलों पर 2100 से 5000 रुपये तक नकद छूट दी जा रही है। गुडलाइफ कार्ड के माध्यम से ग्राहक प्रतिदिन एक बाइक जीतने का मौका पा सकते हैं। सोने-चांदी के सिक्के और अन्य सुनिश्चित उपहार भी दिए जा रहे हैं।

बुलेट की ढ़ी मांग, अब 250 बुकिंग

युवाओं में बुलेट का क्रेज त्योहारी सीजन में और बढ़ गया है। केएनआईटी कस्बा स्थित एशिया रॉयल मोटर्स शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। शोरूम के प्रोपराइटर मिर्जा सगीर बेग ने बताया कि युवा वर्ग सबसे अधिक बुलेट पसंद कर रहा है। अब तक 250 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली पर करीब 300 गाड़ियों की डिलीवरी देने का लक्ष्य है। ग्राहकों को वाहन खरीदने के लिए फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


कलकत्ता टीवीएस पर बुकिंग तेज, त्योहार पर मिलेगी डिलीवरी

जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित कलकत्ता टीवीएस शोरूम पर धनतेरस और दिवाली के लिए वाहनों की बुकिंग में तेजी आई है। ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल बुक करा रहे हैं, जिनकी डिलीवरी त्योहारों पर दी जाएगी। शोरूम के प्रोपराइटर राजेंद्र गुप्ता और नीतीश गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को अलग-अलग मॉडलों पर कैश डिस्काउंट, गिफ्ट व अन्य आकर्षक छूट दी जा रही है। त्योहारी ऑफर के चलते ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।

 गाड़िया पसंद करते ग्राहक। संवाद

 गाड़िया पसंद करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें