फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में चमका ऑटोमोबाइल कारोबार

विज्ञापन
सुल्तानपुर अमहट स्थित मीत एसोसिएट पर चार पहिया वाहन खरीदते ग्राहक - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड काल के बाद इस बार नवरात्रि में ऑटोमोबाइल बाजार में फिर रौनक लौटी है। चार पहिया और दो पहिया वाहनों के शोरूमों पर इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी और अपनी पसंद की गाड़ियां खरीदीं। नवरात्रि के दिनों में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री में बड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन शोरूम के मालिक दीपक जैन ने बताया कि इस साल नवरात्रि में व्यवसाय अच्छा हुआ है। बीते आठ-नौ दिनों में 108 गाड़ियां बिकी हैं। साथ ही कई गाड़ियों की बुकिंग भी हुई है। यही हाल अन्य दो पहिया वाहनों के शोरूमों का भी है। सभी शोरूमों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 2500 से ऊपर है।
चार पहिया वाहन शोरूम के प्रबंध निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्रि में 100 के लगभग गाड़ियां बिकी हैं। कई लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। अन्य ब्रांडों के सभी शोरूमों को मिलाकर करीब 500 वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक कोविड की वजह से दो साल तक लगभग हर व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ था। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी मंदी का दौर रहा। लोगों के पास गाड़ियां खरीदने के लिए बजट नहीं था, इस बार स्थितियां अनुकूल हुई हैं। दीवाली तक और अच्छे कारोबार का अनुमान है।
दो पहिया वाहन एजेंसी के संचालक मिर्जा सगीर बेग ने बताया कि ज्यादा पावर वाली गाड़ियां युवा पसंद कर रहे हैं। सेल्फ स्टार्ट, अलॉय व्हील और इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाली गाड़ियों को लेकर युवा क्रेजी हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारी आने वाले दिनों में धनतेरस और दीपावली तक अच्छे व्यवसाय की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें