फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर की बेटी कोमल बनी टॉपर

Mon, 29 May 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मनाया सफलता का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (आईसीएसई) बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में जिले के एक मात्र स्कूल में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विपरीत परिस्थिति में ऑटो ड्राइवर की बेटी कोमल गुप्ता ने सर्वाधिक 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया।       
विज्ञापन



सोमवार को आईसीएसई बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के एक मात्र स्कूल गुरुचरन पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 48 में सभी बच्चे सफल रहे। स्कूल की छात्रा कोमल गुप्ता को 93.60 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर रहे चित्रांश पांडेय को 90.2 प्रतिशत अंक मिला। प्रिया पांडेय को 90.0 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ। श्रेया त्रिपाठी 89.4 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। अदिति शुक्ला को 85.4 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल हुआ।       

आईसीएसई बोर्ड के सोमवार को आए हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले के स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्यालय क्राइस्ट द किंग के हर्ष यादव सर्वाधिक 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं टॉप टेन की सूची में शामिल रिया वैश्य 86.5 दूसरे, आदित्य सिंह 85.00 तीसरे, पुष्पेंद्र सिंह 84.33 चौथे, सुयश गोयल 84.16 पांचवें, अरशद अहमद 83.00 छठवें, सेजल यादव 82.00 सातवें, खुशी अग्रवाल 81.83 आठवें, सानिया नाज 81.66 नौवें तथा विनीत कुमार 80.85 प्रतिशत अंक पाकर दसवें स्थान पर रहे। स्कूल के कुल 54 छात्र-छात्राओं में सभी बच्चे पास हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें