फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बुआ ने कर दी मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या

Tue, 30 Apr 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अर्जुनपुर गांव में रविवार की रात बुआ ने अपनी ही साढ़े तीन साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। राज छिपाने के लिए बच्ची का शव चारपाई के नीचे छिपाकर कमरे में ताला बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला गया। बच्ची की मां की तहरीर पर बुआ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी संतलाल निषाद विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। कुमारी की पड़ोस में रहने वाली उसकी ननद अर्चना से रंजिश चल रही है। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। रविवार की शाम कुमारी की सबसे छोटी पुत्री आकृति (3.5) घर में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह गायब हो गई। जब आकृति घर से गायब हुई तो कुमारी काे संदेह हुआ। इसके बाद उसने पुत्री की खोजबीन शुरू की। जब उसका पता नहीं चला तो कुमारी ने अपने पिता गुरुदीन को मायके से बुलाया।

कुमारी का आरोप है कि जब वह अपने पिता के साथ अर्चना के घर पहुंची तो उसके कमरे में ताला बंद था। वह घर के बाहर खड़ी थी। उसने अर्चना से अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ की तो वह झगड़ा करने लगी। कमरा खोलने को कहा तो वह बहाना बनाकर भाग निकली। इसके बाद कुमारी ने गोसाईगंज थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद अर्चना के कमरे का ताला तोड़ा गया। कमरे के भीतर का नजारा देखकर कुमारी व उसके पिता अवाक रह गए। चारपाई के नीचे अर्चना का शव पड़ा था।
विज्ञापन



यह देख कुमारी ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग अर्चना के घर के पास एकत्र हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अर्चना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ प्रशांत सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की।


आरोपी महिला ने नहीं दी जानकारी
प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी महिला ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है।






दो दिन पहले हुई कहासुनी का चुकाया बदला
कुमारी ने बताया कि यूं तो अक्सर उसकी ननद अर्चना से तू-तू, मैं-मैं होती थी। होली के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, मगर शनिवार को दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई थी। तभी से अर्चना के मन में टीस बढ़ गई थी और उसने अपना बदला आकृति की जान लेकर चुकाया।




घर में सबकी दुलारी थी आकृति
मासूम आकृति की हत्या से संतलाल निषाद का पूरा परिवार सदमे में है। आकृति के दो बड़े भाई हैं। वह बड़े भाई सचिन (10), मझले भाई पवन (7) व मां कुमारी की लाडली थी। उसकी हत्या से सभी गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें