फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पलक झपकते ही श्रमिकों की दर्ज हो जाएगी हाजिरी

Thu, 30 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मनरेगा के जॉब कार्डधारकों की हाजिरी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने शिकंजा कस दिया है। बदली व्यवस्था में पलक झपकते ही कार्यस्थल पर श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हो जाएगी। नई व्यवस्था में साइड पर काम करने वाले मजदूरों की एप पर हाजिरी दर्ज हो सकेगी।
विज्ञापन

पहले गैर प्रदेशों में रह रहे श्रमिकों के नाम से हाजिरी ऑनलाइन दर्ज हो जाती थी। कार्यस्थल पर उनकी पुरानी फोटो या फिर दूसरे की फोटो लगा दी जाती रही। शिकायतें मिलने पर शासन ने इस पर शिकंजा कस दिया है। शासन ने एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम) एप में संशोधन कर दिया है। बदलाव में अब कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों की कार्यस्थल पर फोटो ऑनलाइन एप पर अपलोड हो सकेगी। इसमें मौके पर मौजूद श्रमिकों को फोटो खींचे जाते समय अपने आंख की पलक तीन बार झपकाना होगा। पलक झपकने के बाद ही एप फोटो स्वीकार करेगा, अन्यथा वह निरस्त हो जाएगी। संशोधित एप को शासन ने मंगलवार से लागू कर दिया। मनरेगा उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि मनरेगा में गड़बड़ी रोकने के लिए एप में संशोधन किया है। कार्यस्थल पर काम नहीं करने वाले मजदूरों की हाजिरी नई व्यवस्था में नहीं लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें