फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गुप्तारगंज बाजार में एटीएम में चोरी का प्रयास

Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गुप्तारगंज बाजार में निजी कंपनी के एटीएम पर लगा गैस कटर का निशान।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार के गुप्तारगंज बाजार में लगे एक निजी कंपनी के एटीएम को मंगलवार तड़के तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि अंकुर गुप्ता के आरोप के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 3:20 से 3:30 बजे के बीच की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन से पहुंचे युवक एटीएम बूथ में घुसे और पहले गेट तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद मशीन के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने का प्रयास किया। चोरों ने पैसा निकालने के लिए मशीन को तोड़ने में गैस कटर का इस्तेमाल किया, लेकिन अंदर लगे सुरक्षा अलार्म के सक्रिय होते चोर भाग निकले। कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें