फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। मामूूली बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी राजकिशोर उर्फ बलई मिश्र, भरत किशोर मिश्र और नंद किशोर मिश्र (सगे भाई) हैं। राज किशोर उर्फ बलई के बेटे का शनिवार को तिलक था।
भोज में शामिल होने के लिए नंदकिशोर उर्फ कमल नाराज चल रहे बड़े भाई भरत किशोर को मनाने के लिए उनके घर गए थे। नंद किशोर ने बड़े भाई भरत किशोर को पुराने विवाद को भुलाकर निमंत्रण में सपरिवार चलने को कहा।
विज्ञापन

इस बीच दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भरत किशोर और उसके पुत्र आदर्श ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से नंद किशोर पर हमला कर दिया।
नंद किशोर की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने लहूलुहान हालत में नंद किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुराने विवाद में नंद किशोर पर हमला हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें