फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैस डिलीवरी के नाम पर एपीके फाइल भेजकर ठगी की कोशिश

Sun, 27 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साइबर ठग अब घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी के नाम पर लोगों को निशाना बनाने का नया हथकंडा अपना रहे हैं। व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से गैस डिलीवरी से संबंधित संदेश भेजकर उसमें एपीके फाइल या लिंक दिया जा रहा है। साइबर अपराधी उपभोक्ता से फाइल डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल में सेंध लगाने और बैंक खाते से रकम उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

साइबर थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह के मुताबि, ठग संदेश में गैस डिलीवरी की जानकारी अपडेट करने, डिलीवरी ट्रैक करने या बुकिंग की पुष्टि करने का झांसा दे सकते हैं। एपीके फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल में साइबर ठगी के एप के इंस्टॉल होने का खतरा रहता है। मोबाइल में मौजूद संवेदनशील जानकारी, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी विवरण तक पहुंचने की कोशिश की जा सकती है।
सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। संदिग्ध लिंक मिलते ही तत्काल उसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें