सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के निदूरा गांव निवासी विजय शर्मा शनिवार की शाम घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ विजय के घर पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही विजय के घर में आग लगा दी। आग से घर में रखा पूरा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ अजय द्विवेदी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।