फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पूरे मल्हर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे मल्हर मजरे ऊंचगांव में बुधवार की रात लगभग नौ बजे भूमि विवाद को लेकर वासुदेव व बदलू राम के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में वासुदेव पक्ष ने लाठी-डंडे से बदलूराम और उसके बेटे राकेश पर हमला कर दिया।
हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें