फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इसौली विधायक के काफिले पर हमला, गनर की कार्बाइन छीनने की कोशिश

विज्ञापन
बल्दीराय के हैघनाकला गांव के पास ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त जीप का पिछला हिस्सा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हैघनाकला गांव के पास सोमवार रात इसौली विधायक मो. ताहिर खान के काफिले में चल रही जीप में पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और विधायक समर्थकों में कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। आरोप है कि सेमरा गांव पहुंचे विधायक पर ट्रक चालक ने दोबारा अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। आरोपियों ने विधायक की सुरक्षा में लगे एक गनर की कार्बाइन छीनने की कोशिश की।
विधायक मोहम्मद ताहिर खान सोमवार रात करीब नौ बजे बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम मेंं शामिल होने हैघनाकला गांव गए थे। वहां से काफिले के साथ निकले। मुख्य मार्ग पर पहुंचते उनके काफिले में चल रही जीप को एक ट्रक चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इसके बाद विधायक समर्थक वाहनों से नीचे उतर गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

विधायक अपने काफिले के साथ आगे बढ़ गए। विधायक के सरकारी गनर शहमुद्दीन व शाहजहां का आरोप है कि सेमरा गांव के पास लोगों से जनसंपर्क के दौरान ट्रक चालक दोबारा अपने 20-25 साथियों के साथ पहुंच गया। आरोपियों ने विधायक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने में आरोपियों ने सरकारी गनर से हाथापाई की। हमलावरों ने सरकारी गनर शहमुद्दीन की कार्बाइन छीनने की कोशिश की।
शहमुद्दीन और शाहजहां खान ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकले। बल्दीराय थाने के इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया कि विधायक के गनर ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
गहरी साजिश की आशंका
सीसीटीवी कैमरे में हमले की वारदात रिकॉर्ड है। इस घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका है। मामले में केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जो लोग घटना में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

- ताहिर खान, इसौली विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें