फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जांच करने जा रही सुल्तानपुर के अभियंताओं की टीम पर हमला

Thu, 02 Apr 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। सुल्तानपुर के उत्तर प्रदेश श्रम एवं विकास सहकारिता विभाग और जिला पंचायत के अभियंताओं समेत पांच लोगों की बेवाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के संसरारपुर निवासी मुकेश निषाद के मुताबिक 30 मार्च को उत्तर प्रदेश श्रम एवं विकास सहकारिता विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला पंचायत के अभियंता अनिल सिंह और मालीपुर निवासी अधिवक्ता सौरभ सिंह के साथ सरकारी जांच में जा रहे थे। 30 मार्च को टीम बेवाना के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 161 के पास महरुआ रोड की तरफ पहुंचे थे। तभी रसूलपुर दियरा निवासी सलमान, महफूज और कई अन्य लोगों ने बाइक लगाकर उनकी कार रोक ली। आरोप है कि इसके बाद कार पर डंडों और सरिया से हमला कर चालक को बाहर खींच लिया और टीम के अन्य सदस्यों को पीट दिया।

हमले में मुकेश घायल हो गए। कार में रखे सरकारी अभिलेख उठा ले गए और जान से मारने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के पीछे चौपहिया वाहन और बाइक के आपस में टकराने की बात सामने आ रही है। सीओ सिटी नीतिश कुमार तिवारी ने बताया कि दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें