फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम रहे खाली, कैश  के लिए दिनभर भटके

Sun, 24 Dec 2017 10:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन तक लगातार बैंक में अवकाश होने की वजह से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। महीने का चौथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को क्रिसमस का अवकाश बैंकों में घोषित है। तीन दिनों के अवकाश को लेकर करेंसी चेस्ट लोड करने वाली एजेंसियों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित एटीएम पर कैश नहीं लोड किया। इस वजह से रविवार को अवकाश के दूसरे दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई एटीएम कैशलेस रहे। एटीएम पर कैश नहीं मिलने से कार्डधारकों को धन की निकासी करने के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन


 रविवार को गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक, बस स्टेशन स्थित एक्सिस बैंक, एसबीआई, बॉब, सेंट्रल बैंक, पंत स्टेडियम के निकट स्थित आईडीबीआई समेत अन्य एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिल सका। इस वजह से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र कूरेभार, बल्दीराय, धनपतगंज, मोतिगरपुर, कादीपुर, लंभुआ, अखंडनगर समेत अन्य स्थानों पर स्थापित कई एटीएम में रविवार को कैश नहीं था। गिने-चुने एटीएम पर लोगों ने किसी तरह से धन की निकासी की। जिले में स्थापित 116 में करीब 60 एटीएम कैशलेस रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कई एटीएम पर कैश न मिलने से क्षेत्रीय लोगों ने जिला मुख्यालय का रुख किया। 

नहीं होगी समस्या: एलडीएम 
लीड बैंक मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को कई एटीएम पर करेंसी चेस्ट लोड नहीं किया जा सका था। इसी कारण से रविवार को कुछ एटीएम पर कैश की किल्लत रही। हालांकि कैश की अब कोई समस्या नहीं है। सोमवार को करेंसी लोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें