फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाराणसी में सड़क दुर्घटना में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत

Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। वाराणसी के कपसेठी बाजार में शनिवार को हुए सड़क हादसे में संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार गुप्ता (55) की मौत हो गई। कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी डॉ. अनूप कुमार शनिवार सुबह घर से वाराणसी के कपसेठी बाजार गए थे।
विज्ञापन

कपसेठी बाजार में शाम के समय पैदल सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर में देर शाम उनकी मौत हो गई। दो दिसंबर को डॉ. अनूप कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार की छोटी बेटी की सगाई तय है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस दुर्घटना से पूरा परिवार सदमे में है। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया है।
पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी से रविवार भोर चार बजे उनका शव पैतृक आवास पहुंचाया गया। परिजनों ने गोमती नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें