सुल्तानपुर। शिक्षक दंपती की हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपी आशीष यादव की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को जिला जज की अदालत में बहस हुई। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कूम्ही डंड़िया गांव में 29 सितंबर की रात शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के पीछे आरोपियों के चोरी करते पकड़े जाने का मामला सामने आया था। मृतक शिक्षक के भाई अखिलेश कुमार सिंह ने घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई थी। आरोपी चालक राकेश यादव एवं सह आरोपी आशीष यादव को जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। संवाद