फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गर्मी बढ़ी तो बिजली ने भी छोड़ा साथ

Thu, 21 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बिनोवापुरी मोहल्ले में जलता केबल।-स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उमस भरी गर्मी शुरू होते ही जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार रात जिले के सभी 48 उपकेंद्रों पर ओवरलोड का संकट गहरा गया। हालात यह रहे कि फीडर और उपकेंद्र हर पांच से दस मिनट में ट्रिप होते रहे। लगातार कटौती और ट्रिपिंग से करीब चार लाख उपभोक्ताओं की रात गर्मी और मच्छरों के बीच जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के टीपीनगर उपकेंद्र के अहिमाने, भाईं, साउथ और गभड़िया फीडरों पर बिजली आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित रही। पुलिस लाइन, डाकखाना और दरियापुर उपकेंद्रों के कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली आवाजाही बनी रही। लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए और पानी की मोटरें बंद रहीं। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के पोर्टल और शिकायत समूहों पर शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन समाधान के बजाय अधिकारियों की ओर से बिजली बचाने की सलाह दी जाती रही।
टीपीनगर के अवर अभियंता प्रशांत त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से एक साथ सभी उपकरण न चलाने की अपील की। दूसरी ओर, बढ़ते लोड के कारण केबल और ट्रांसफार्मर भी खराब होते रहे। वहीं, दिन में भी बिजली कटौती जा रही। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने कहा कि गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत अचानक बढ़ी है, जिससे समस्या आई है। व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीओ को पता नहीं, गुल रही 15 मोहल्लों की बिजली
लंभुआ। नगर पंचायत के 15 मोहल्लों की बिजली बुधवार की रात गुल रही। करीब 15 मोहल्लों में रात भर बिजली कटौती होती रही। रात में करीब सवा दस बजे निगम की ओर से तहसील के विभिन्न ग्रुपों में इंजीनियरों ने एक घंटे की कटौती का मेसेज डाला किया गया। उपभोक्ताओं को लगा कि साढ़े 11 बजे बिजली आ जाएगी, लेकिन एचटी लाइन में खराबी का मेसेज डाल दिया गया। बिजली के इंतजार में उपभोक्ताओं की रात गुजर गई। इसके अलावा शाहपुर हरबंश, धनुषपुर, मदनपुर पनियार, पांडेयपुर, रायपुर, गोपालापुर, धारपुर, मुरली और डकाही गांव में भी बिजली गुल रही।

10 घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान
धम्मौर। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को धम्मौर विद्युत उपकेंद्र के मनियारपुर व मनभौना गांव में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। विशाल अग्रहरि, मनोज सिंह, रामसनेही, रणजीत सिंह, अंकित तिवारी, संतोष सिंह व अतुल सिंह ने बताया कि बिजली नहीं आने से इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें