फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन व माही अव्वल

Mon, 25 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। कस्बे के निर्माण पब्लिक स्कूल में चल रही सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता में रविवार को बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों ने कबड्डी, दौड़ व टनल रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन



कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के बीच 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों में आर्यन यादव प्रथम, अनुराग द्वितीय और अरुनव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में माही मिश्रा प्रथम, रेनू द्वितीय तथा कंचन तृतीय रहीं।

टनल रेस में अंकुर पाल, अनुराग, आदित्य, अनिकेत, तबरेज रजा, आदित्य मिश्रा, आरव अग्रहरि व अथर्व सिंह विजयी रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में आयुष तिवारी, मो़ अनस, चंद्र प्रकाश, सौरभ व दिव्यांश विजयी रहे। प्रतियोगिता के अंत में प्रबंधक राजेश दूबे, अजय दूबे, फैजान अहमद अंसारी, पुष्पा, प्रियंका, लईक, आशीष, कविता, रंजना, सुरभी व सुमन ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें