फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बांधकर पीटने में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के राईबीगो गांव में एक युवक के दोनों हाथ डंडे में बांधकर उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हरकत में आई। मामलू हो कि घर में संदिग्ध हालात में पकड़े गए दो संदिग्धों में हर्ष नामक युवक के दोनों हाथ एक डंडे में बांधकर उसे बेरहमी से पीटा गया था। इस मामले का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने पिटाई में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनमें इंद्रभान वर्मा, राम बक्स सिंह, प्रशांत वर्मा, सुभाष निषाद और सियाराम वर्मा को गिरफ्तार कर रविवार को एसडीएम न्यायालय की कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने सभी पांचों आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें