फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दो लाख के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर क्षेत्र के तौधिकपुर गांव में शनिवार की रात एक घर से चोर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी समेट ले गए। यह घटना गांव के मुहर्रम अली के घर में हुई। शनिवार की रात परिवार के सदस्य मकान के बाहर सोए थे। देर रात घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखी तीन अटैची व बक्सा का ताला तोड़कर सोने का हार, माथबेंदी, झाला, अंगूठी, पॉयजेब, पायल आदि जेवरात के साथ दो हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन उठा ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें