फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने व अन्य आरोपों से जुड़े मामले में अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को सुनवाई के दौरान एसीजेएम मुक्ता त्यागी की अदालत ने कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने गैर हाजिर चंद्रमा देवी व अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व फरार घोषित किए जाने की कार्यवाही जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए नौ जनवरी की तारीख तय किया है। अमेठी कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी पप्पू ने 25 जुलाई 2022 को अदालत में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए याचिका प्रस्तुत किया था। परिवादी ने मामले में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के ही रहने वाले आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी, उनके भाई लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के इरादे से नगर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने समेत अन्य आरोप लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें