फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीवीए को हराकर आर्मी कंस्ट्रक्शन ने दर्ज की जीत

Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्टेडियम में ट्राॅफी के साथ विजेता टीम व अति​थि।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिले के राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल खिलाड़ी वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन की याद में हुई कैश मनी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में आसपास के जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में आर्मी कंस्ट्रक्शन और डीवीए (जिला वॉलीबाल एसोसिएशन) के बीच में खेला गया। कांटे की टक्कर में आर्मी कांस्ट्रक्शन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया। आयोजन सचिव श्रीप्रकाश उपाध्याय और संयोजक मुनेंद्र मिश्रा की अगुआई में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतिम चार में कादीपुर, डीवीए सुल्तानपुर, आर्मी कंस्ट्रक्शन और रसूलाबाद की टीम ने जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल रसूलाबाद और आर्मी कंस्ट्रक्शन के बीच खेला गया। तीन सीटों के मैच में आर्मी कंस्ट्रक्शन ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कादीपुर और डीवीए के बीच खेला गया, जिसमें डीवीए ने लगातार दोनों सेट में जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला आर्मी कंस्ट्रक्शन और डीवीए के बीच में खेला गया, जिसमें आर्मी कांस्ट्रक्शन ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का समापन विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। विजेता को 12000 और उपविजेता को 7000 नकद के साथ किट और ट्राॅफी दी गई। निर्णायक रामजीत, सर्वेश सिंह, स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, जगदंबा तिवारी, अनस अब्बास, भानु, राणा यादव, सोनू सिंह रहे। संचालन डॉ. अब्दुल हमीद, इमरान, आशुतोष वर्मा, फैजान ने किया।
विज्ञापन

जिला वॉलीबाॅल संघ के सचिव एसएन सिंह की देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, रवींद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, रामेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें