फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्म व हत्यारोपी की डीएनए जांच पर बहस आज

Tue, 05 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंबेडकरनगर जिले की युवती से दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपी का डीएनए सैंपल संरक्षित करने के लिए सीजेएम कोर्ट में विवेचक की अर्जी पर आरोपी गोलू की तरफ से मंगलवार को आपत्ति पेश की गई। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने इस मामले में डीएनए जांच के बिंदु पर बहस के लिए छह मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के एक गांव में गत 15 अप्रैल को अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाने के एक गांव की रहने वाली युवती का शव मिला था। मृतका के भाई की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव निवासी आरोपी गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शव का पोस्टमार्टम हुआ तो शरीर पर काफी चोट के निशान मिले थे। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की बात भी सामने आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें