सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अधिकृत किए गए नए जज राकेश पांडेय की अदालत में बुधवार को पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले की फाइल पहुंची। प्रकरण में बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल जज राकेश पांडेय ने बहस के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरेमतऊ गौरा के रहने वादी मुकदमा शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने इस मामले में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। (संवाद)