फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 142 आंगनबाड़ी व सहायिका को नियुक्ति पत्र

Mon, 30 Mar 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर चयनित 142 महिलाओं को सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में विधायकों ने नियुक्ति पत्र के साथ मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किया। 59 आंगनवाडी केंद्र के भवनों का लोकार्पण भी हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को देखते हुए शासन ने जिले में भी आयोजन के निर्देश दिए थे। सभागार में मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा व पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने 136 सहायिका व छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र दिए। 10 मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। विधायकों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे बच्चे स्वस्थ होंगे व शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि नये भवनों में अब केंद्रों का संचालन होगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी, सीडीपीओ प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, अजीत कुमार, डीसी उमेश तिवारी, नवनीत श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें