रेलवे स्टेशन पर संत को रिसीव कर बाहर लाते आरएसएस कार्यकर्ता।- संवाद
सुल्तानपुर। प्राण प्रतिष्ठा में राम तीर्थ क्षेत्र की ओर से आमंत्रित किए गए साधु-संतों का आगमन लगातार जारी है। अयोध्या के लिए ट्रेन का आवागमन बंद कर दिए जाने से साधु-संत व अतिथि स्थानीय स्टेशन पर उतर रहे हैं। शनिवार शाम तक रेलवे स्टेशन पर विभिन्न प्रांतों के 20 संत पहुंचे।
प्रमुख संतों में जामनाथ महाराज गुजरात, गोपालकृष्ण महाराज उज्जैन, स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज हरियाणा, महामंडलेश्वर सदानंद महाराज राजस्थान, महामंडलेश्वर बसवा जय मृत्यंजय महास्वामी कर्नाटक व महंथ बरनाई नाथ हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
आरएसएस के रूपेश सिंह की देखरेख में स्टेशन पर लगाई गईं टीमें संतों को ठहराने व जलपान कराने के बाद निजी वाहनों से अयोध्या रवाना कर रही हैं। टीम में सह नगर कार्यवाह अनूप तिवारी, नगर प्रचारक विकास, राजन, अभय यादव व अंश समेत अन्य छात्र रातोंदिन संतों के सत्कार व भेजने में लगे हैं।