फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वित्त एवं लेखाधिकारी समेत तीन के खिलाफ कोर्ट में अर्जी

Tue, 28 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के निलंबित प्रधानाध्यापक ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने इस मामले में गौरीगंज थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब करते हुए चार नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जामो थाने के गौरा गांव निवासी वादी श्रवण कुमार द्विवेदी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया है कि वह 15 साल से विकास खंड जगदीशपुर के प्राथमिक विद्यालय बेचूगढ़ में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे। वर्तमान में वह निलंबित चल रहे हैं, और प्राथमिक विद्यालय लालगंज-जामो से संबद्ध किए गए हैं।
उन्होंने कनिष्ठ लिपिक वित्त एवं लेखा, पूर्व वित्त एवं लेखाधिकारी, वर्तमान वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश कुमार शर्मा व वर्तमान वित्त एवं लेखाधिकारी किशन गुप्ता के खिलाफ वित्तीय अनियमितता सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें