सुल्तानपुर। जबरन दीवार गिराने व जमीन पर कब्जा करने के आरोपों से जुड़े मामले में वादी ने कानूनगो व नौ अन्य लोगों के खिलाफ शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने मामले में थाना प्रभारी से 17 नवंबर के लिए जवाब तलब किया है।
कादीपुर कोतवाली के बेरामारूफपुर गांव निवासी रामनाथ ने पिछली 28 अक्तूबर की घटना बताते हुए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। आरोप के मुताबिक गांव के रहने वाले उनके विपक्षी जयप्रकाश अग्रहरि असलहों से लैस होकर सहयोगियों व कानूनगो रामप्रवेश कनौजिया को साथ लेकर आए और उनकी दीवार गिरा दी व सामान भी उठा ले गए। इस दौरान मुड़िलाडीह के चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।