सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में एफटीसी द्वितीय विजय कुमार गुप्ता की अदालत में बुधवार को सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। इस मामले में साक्षी चिकित्सक डॉ. वैभव जायसवाल गैर-हाजिर रहे, जिसकी वजह से साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने चिकित्सक को गवाही के लिए छह मार्च की तिथि पर तलब किया है।
पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके आरोपी सिराज अहमद की कुर्क की गई संपत्ति को रिलीज करने के लिए उसके माता-पिता, भाई व पत्नी की तरफ से अर्जी पेश की गई है। अदालत ने अभियोजन पक्ष से आपत्ति आमंत्रित करते हुए अर्जी पर सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की है। भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संवाद