फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोतवाल व सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ अर्जी

Wed, 05 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी मुकदमा बनाकर जेल भेजने का आरोप लगा वादी ने सीजेएम कोर्ट में जयसिंहपुर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह व सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट ने संबंधित अधिकारी से 15 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपी का पुरवा, बरौंसा निवासी पूजा शुक्ला ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी। वादी ने जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, नफीसुद्दीन, हेड कांस्टेबल राहुल शर्मा, सिपाही विपिन कुमार पाल, विकास, धनंजय, महिला सिपाही सीमा सरोज व सुनीता यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

वादी के मुताबिक, पिछली नौ अगस्त को पुलिस कर्मियों ने उनके पास से तीन मोबाइल व पति जितेंद्र के कब्जे से लोहे का रॉड बरामद होना बताते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


पूजा की जमानत की सुनवाई के दौरान एडीजे तृतीय राकेश पांडेय की अदालत ने पुलिस की कार्यशैली का संज्ञान लेते हुए दरोगा जितेंद्र यादव को तलब कर फटकार लगाई थी। अदालत ने पूजा शुक्ला की जमानत अर्जी मंजूर कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई के लिए डीएम-एसपी को आदेश की प्रति भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें