फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संगठन सृजन अभियान को धार देने जिले में पहुंचे युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को ठगने वाली पहली सरकार बन गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचने पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार युवाओं को अपने फरेब के जाल मे फंसा कर सत्ता पर काबिज है।
सत्ता में आने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 लाख नौकरियों की घोषणा की थी। करीब साढ़े तीन वर्ष बाद भी आज का युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है। बताया कि वे पिछले चार माह से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर युवाओं को जगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत तक हर बूथ पर युवाओं की बड़ी भागीदारी खड़ा करना उनका संकल्प है। उन्होंने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर युवाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनें।
युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ खड़े होने का न्योता दें। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव अनुभव तिवारी व संगठन प्रभारी मुकेश वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें