सुल्तानपुर। बल्दीराय के मऊ गांव में आयोजित राज्य स्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए घोड़ों ने अलग-अलग श्रेणियों में दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद और बसपा नेता अफसार अहमद ने किया। चर्चित चौटाला श्रेणी में लखनऊ से आए अनवर सभासद के घोड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कैफ अदनान के घोड़े ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिंधी घोड़ा दौड़ में प्रयागराज के भैया जमींदार को पहला स्थान मिला। सुल्तानपुर के लकी सिंह के घोड़े का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता का आयोजन अलीरजा व संचालन जिला पंचायत सदस्य बद्री प्रसाद यादव ने किया। घोड़ों की दौड़ का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।